jhankar
ब्रेकिंग
केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

बढ़ती जनसंख्या बनतीं बड़ा खतरा

राखी सरोज:-

जनसंख्या दिवस का उद्देश्य है कि बढ़ती जनसंख्या को रोकने का प्रयास किया जाए।  जिसके लिए हमें समय-समय पर बढ़ती जनसंख्या के नुकसान ओ की जानकारी दी जाती है ताकि हम यहां समझे की बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए क्यों रोकना आवश्यक है किंतु इसके बावजूद भी हमारे देश की जनसंख्या प्रत्येक वर्ष तेजी से बढ़ती जा रही है एक और जहां हम एक बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के कारण खुद पर गर्व का अनुभव करते हैं क्योंकि हमारे देश में युवाओं की जनसंख्या अन्य किसी देश की जनसंख्या से अधिक है वहीं दूसरी और यही बढ़ती हुई जनसंख्या हमारे लिए परेशानियां भी बन रही है।
बेरोजगार लोगों का बढ़ता आंकड़ा और बढ़ती ग़रीबी जनसंख्या की ही देन है। अधिक जनसंख्या के चलते हमारे संसाधन कम पड़ जाते हैं। जिसकी वज़ह से हम एक विकसित शक्तिशाली देश बनने का सपना जो देखते हैं, उसमें रुकावट पैदा होती है। बेरोजगारी और ग़रीबी अपराधों को बढ़ाती है। लोगों का जीवन असुरक्षित हो जाता है। स्त्रियों को सबसे अधिक अपराधों का शिकार होना पड़ता है।

- Install Android App -

विचार करिए कोरोनावायरस ने किस तरह हमारी और हमारे सिस्टम की पोल खोली हैं। हमारे पास अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं केवल दिल्ली जैसे कुछ गिने चुने अस्पतालों में है। जबकि क्यूबा हम से गरीब देश होने के बावजूद भी अपने सभी नागरिकों को देश की सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। वहीं दूसरी ओर मजदूरों को हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तैं करना पड़ा। यदि हमारी भी जनसंख्या इतनी अधिक ना होती तो क्या हम केवल एक आंकड़ा बन कर मत दाता बन कर नहीं रह जाते। हमारा महत्व होता एक जीवन के रूप में।
आवश्यकता है हमें यह समझने की कि देश ख़तरे में है, हमारी बढ़ती जनसंख्या के विस्फोटक के कारण।  हमें धर्म और जाति की परवाह करते हुए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने का प्रयास करने के स्थान पर कम-से-कम बच्चे पैदा करने पर जोर देना चाहिए। देश के  बारे में विचार करिए, अभी कोशिश करने का समय है नहीं तो वक़्त गुज़र जाने पर पछताने के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा।