jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान क्रांति आंदोलन : हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मंडी पहुंचे किसान, सुरक्षा में लगाई कई जिले ... रीवा से सूरत जा रही बस में आग, इंदौर-भोपाल हाईवे पर मची अफरा-तफरी इंदौर में नगर निगम ने अवैध हिस्सों पर चलाया बुलडोजर राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा जुर्माना जबलपुर : 10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल भीषण गर्मी से सीहोर-श्‍यामपुर मार्ग पर पिघला डामर, जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान

बस तथा ट्रक के बीच हुई टक्कर,2 दर्जन से अधिक घायल

दुर्घटना में घायल बस के यात्री मिनी ट्रक के खलासी व चालक कराहते रहें।स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए गङखा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। 

- Install Android App -

छपरा। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर बस तथा ट्रक के बीच हुई टक्कर में शुक्रवार को दिन के 9:45 पर 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जबकि घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मिनी ट्रक तथा बस के चालक व खलासी को सबसे अधिक चोट आई है।बताया जाता है कि मकेर से छपरा की तरफ जा रही बस और छपरा से मकेर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी। राहगीरों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी, जिसके काफी देर बाद वहां पुलिस पहुंची। तब तक अफरा-तफरी मची रही।