jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

बस स्टैंड के पास पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहनों के काटे चालान, रात 10: बजे ग्राउंड रिपोर्ट ,

मकड़ाई समाचार केके यदुवंशी सिवनी मालवा। नए बस स्टैंड पर गुरुवार को शहर में शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया थाना प्रभारी जितेंद्र यादव सहित पुलिस कर्मियों के द्वारा नए बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो से अधिक सवारी वाले दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ चालान काटे गए। समझाइश दी गई पुलिस बल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और बिना हेलमेट मिले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को रोककर कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने पर चालान काटे गए। चार पहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट बांधने व नियंत्रित गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कार्रवाई के बारे में बताया कि चेकिंग लगातार जारी रहेगी। इसके तहत ओवरलोड वाहन, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट पर कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग अभियान में चालान काटने की कार्रवाई की गई।