jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

MP NEWS HARDA: थाने के अंदर जाते ही युवक के शरीर मे आ गए नागबाबा, जानें क्या है पूरा माज़रा

पुलिसिया पूछताछ से पहले ही क्रोधित होकर शरीर में आ गए नाग देवता

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली ।

- Install Android App -

यूँ तो पुलिस को देखकर  अच्छे अच्छे के देव ठंडे पड़ जाते हैं। लेकिन सिराली थाना में कुछ उल्टा मंज़र देखने को मिला। पूछताछ के लिए थाना सिराली  में एक युवक को बुलाया गया था । केम्पस में आते ही युवक के शरीर मे नागबाबा प्रवेश कर गए। फिर बाबा के लहराने गिरने पड़ने के नाटक शुरू हुए ।  बाबा बीच बीच मे धमकाते भी नज़र आये। वो तो भला हो  नागबाबा की माँ का। उन्होंने आकर युवक को मनुहार कर शांत किया। एक जवान ने बाबा पर नीर छिड़का । तब कहीं फिलिम शांत होकर खतम हुई।   आज  एक हास्यास्पद मंज़र सिराली थाना में नज़र आया।  पुलिस के जवान भी नाटक करते युवक का मोबाइल से वीडियो बनाते, उससे दूर भागते वीडियो में नज़र आये ।

क्या है मामला –
सिराली थाने में गुरुवार को एक मोबाइल गुम के संबंध में दो युवकों ने जिसके पास होने का शक जताया बताया उस किशोर युवक से पूछताछ के पहले ही शरीर में नाग देवता आ गए और कहने लगे ईमानदारी की कोई कीमत नहीं सब को बर्बाद कर दूंगा, कोई बेईमान नहीं बचेगा। किशोर के शरीर में नाग देवता आने के बाद पुलिसकर्मियों ने किशोर की मां को बुलाया और उसके मुंह पर पानी के छींटे दिए जिसके बाद वह सामान्य हुआ।
किशोर की मां का कहना है कि उन्होंने वहां मोबाइल सिराली की एक दुकान से खरीदा। वहीं दो अन्य युवकों ने बताया कि उक्त मोबाइल का ईएमईआई नंबर और मोबाइल बॉक्स उनके पास है यदि किशोर युवक ने मोबाइल किसी दुकान से खरीदा है तो वह उसका बिल दिखा दे। यही बात पुलिसकर्मियों ने भी किशोर की माँ से कहीं।