jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

बाजार से लाने के बाद सब्जी, फल और किराना सामान धोने में इन बातों का रखें ध्यान, FSSAI ने जारी की गाइडलाइन, ना करें ये गलती

कोरोना काल में जब तक लॉकडाउन था तब तक लोगों ने बाजार की चीजें खरीदने और खाने से परहेज किया। हालांकि, कुछ लोग हैं जो इस दौरान भी बेधड़क रहे। अब जब बाजार कुल गए हैं और आप खुद जाकर अपना किराना, फल और सब्जियां खरीदकर ला रहे हैं, ऐसे में कोरोना वायरस के आपके घर तक पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। वैसे तो हर कोई बाजार से सब्जी, फल और किराना सामान लाने के बाद उन्हे सैनेटाइज करता है लेकिन फिर भी फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया FSSAI ने इसे लेकर एक गाइडलाइन जारी की है कि कैसे बाजार से सामान लाने के बाद आप इसे धो सकते हैं ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम हो।

वैसे तो लोग बेहद सावधानी रख रहे हैं और फल, सब्जियों को पानी में धोते है। यहां तक की खुद भी बाजार से आने के बाद नहाते और अपने कपड़े साफ करते हैं। लेकिन किराना सामान का क्या? उसे कैसे सैनेटाइज या साफ किया जाए। इसके लिए FSSAI की गाइडलाइन्स काफी काम आएंगी।

यूं साफ करें किराना सामान

FSSAI द्वारा जारी गाइडलाइन्स में बताया गया है कि आप घर लाने के बाद अपने फल और सब्जी के साथ ही किराना सामान को भी धो सकते हैं।

– घर आने के साथ ही सबसे पहले अपने हाथ धोएं। इसके बाद अपने कपड़े निकालकर अलग बिन में रखें ताकि उन्हें धोया जा सके। इसके तत्काल बाद स्नान करें। इस दौरान घर में किसी चीज को टच ना करें।

– अब अपने सारे बॉक्सेस और बैग्स जो कि आप किराना दुकान या फल सब्जी वाले से लेकर आए थे उन्हें डस्टबिन में डालें।

- Install Android App -

– इसके बाद कोई भी सैनेटाइजर या साबून के पान की मदद से सभी खाने की पैक्ड चीजों को साफ करें। आप इसके लिए स्पिरिट का उपयोग भी कर सकते हैं।

– वहीं फलों और सब्जियों को साफ फिल्टर किए हुए पीने के पानी से धोएं। इसके बाद इन्हें पानी से भरे कंटेनर में डालें और इसमें 50ppm क्लोरिन डालें।

– कुछ देर तक इन फ्रुट्स और सब्जियों को इसमें पड़ा रहने दें। इसके बाद इन्हें गीले कपड़े या साफ पानी से साफ करें।

– फिर इन्हें किसी कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें। बिना साफ किए कोई भी फ्रुट या सब्जी अपने फ्रिज में ना रखें।

– गलती से भी डिसइंफेक्टेंट, वाइप्स या फिर साबून का उपयोग अपने फलों और सब्जियों को धोने के लिए ना करें।

– याद रखें खाने या पकाने से पहले इन्हें पीने के पानी से एक बार जरूर धो लें।