jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

हर माह 6000 रुपए का निवेश करें, 60 साल की उम्र में पाएं 45 लाख के साथ 22500 रु पेंशन

यदि आप रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त रकम के साथ ही पेंशन भी पाना चाहते हैं तो आपके लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश कराना बेहतर विकल्प हो सकता है। अब तो NPS अकाउंट खोलना इतना आसान हो गया है कि घर बैठे सिर्फ वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए भी इसे खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि NPS के जरिए आप कैसे 45 लाख के साथ ही 22500 प्रतिमाह पेंशन कैसे पा सकते हैं।

इस पेंशन योजना में यदि आप 31 जुलाई के पहले निवेश करते हैं तो टैक्स छूट का लाभ मिलेगा। एनपीएस के तहत आयकर एक्ट के सैक्शन 80CCD (1B) के तहत 50 हजार तक के निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। यदि आपने सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए की लिमिट पूरी कर ली है तो NPS आपको एकस्ट्रा टैक्स सेविंग्स में भी मददगार साबित होता है। इस योजना की मैच्योरिटी पर 60 प्रतिशत रकम निकालने पर टैक्स नहीं लगता है।

NPS कैलकुलेटर से समझें कैसे होगा यह:

- Install Android App -

यदि आपकी उम्र 30 साल है और आप 60 साल की उम्र तक हर महीने NPS में 6000 रुपए निवेश करते हैं तो आप 60 साल के बाद एकमुश्त 45 लाख रुपए पा सकते हैं। 30 साल के लिए हर महीने 6 हजार रुपए निवेश करने के दौरान आपका कुल योगदान 21.6 लाख रुपए होगा। अनुमानित 8 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल 90 लाख रुपए की रकम होगी। मिनिमम 40 प्रतिशत एन्युटी खरीदना होता है, इस स्थिति में हमें

50 प्रतिशत एन्युटी खरीदना होगा। एन्युटी पर अनुमानित रिटर्न 6 प्रतिशत की दर से होगा। इस तरह 60 साल की उम्र के बाद आपको एकमुश्त 45 लाख की रकम मिलेगी और 22500 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।

एन्युटी आपके और इंश्योरेंस कंपनी के बीच एक अनुबंध होता है। NPS में आपको कम से कम 40 प्रतिशत एन्युटी खरीदना है। यह रकम जितनी ज्यादा होगी, आपकी पेंशन उतनी ही ज्यादा होगी।