jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क, दिन में तेज धूप - रात में हल्की ठंड ₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र

बालाघाट के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली

मकड़ाई समाचार बालाघाट। बालाघाट जिले में सुपखार के पास जमसेरा के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की सूचना है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं और उनमें से तीन नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें प्रारंभिक सूचना में बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवानों के साथ हुई इस मुठभेड़ में नक्सली राकेश ओडी भी शामिल रहा। सुरक्षा बल को इसकी काफी दिन से तलाश रही है। बताया गया, उसके पास से एके-47 राइफल भी मिली है। इस मामले में आईजी और एसपी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताता रहा। यही वजह है कि अभी इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले से लगे जंगल में नक्सली गतिविधियों की खबर सुरक्षा बलों को अक्सर मिलती रही हैं और इस आधार पर इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चौकसी बनी रहती है। पिछले दिनों भी जिले के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी।