jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बैतूल: तीन मंजिला भवन में चल रहा था कत्ल खाना, आजाद नगर वार्ड में घर के अंदर कैद थी लगभग 40 गोवंश, गाय की खाल, औजार पुलिस ने किए बरामद

डैनी उतपुरे ब्यूरो मकड़ाई समाचार बैतूल :– बैतूल शहर के कोठी बाजार स्थित आजाद वार्ड में मुखबिर की सूचना के बाद एक तीन मंजिला आवास पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा अंदर का दृश्य देखकर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी भी भोचक्के रह गए। दरअसल यहां पर लगभग  40 गोवंश कमरे में रखे हुए थे ।

- Install Android App -

कोतवाली टीआई रत्नाकर हिगवे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कटर मशीन और औजार भी बरामद किए गए इसी से संभावना जताई जा रही है कि इसी आवास में गौवध का बड़ा खेल होता था। हालांकि पुलिस का मानना है कि पूरे मामले की जांच के बाद में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। की कब से यहां कत्ल खाना चल रहा था। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल मोके पर मौजूद है। वही हिन्दू सामाजिक संग़ठनो में आक्रोश व्याप्त है। हम आपको बता दे कि बीती रात हरदा में भी देर रात ठूस ठूस कर 4 कंटेनरों में गायों को भरकर ले जाया जा रहा था। गौभक्तो ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी।