jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

बिग ब्रेकिंग MP : पंचायत सचिव महापंचायत में शामिल होने जा रहे सचिव के वाहन और बस दुर्घटना में हुई भिड़त, दो की हुई मौत, आधा दर्जन घायल

भोपाल : भोपाल में पंचायत सचिव महापंचायत सम्मेलन में शामिल होने जा रहे सचिव के वाहन और बस की टक्कर में एक सचिव और कार ड्राइवर की मौत हो गई l घटना गुरुवार शाम 5 बजे के करीब की बताई जा रही है घटना सलकनपुर के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो वाहन भोपाल जा रहा था इस दौरान एक बस से उसकी भीषण टक्कर हो गयी। दुर्घटना में ड्रायवर सहित एक अन्य की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चिंदूराव खातरकर और दीना गावड़े आमला बैतूल के तौर पर हुई है। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार रेहटी अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग भोपाल में पंचायत सचिव महापंचायत सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे।