jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बिरनपुर हिंसा के विरोध में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश बंद का असर,हिंसा के चौथे दिन दो शव मिले

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली  बेमेतरा | बिरनपुर हिंसा के विरोध में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, दुर्ग-भिलाई, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा में बंद का असर देखा गया। पेटोल पंप, दुकानें व सब्‍जी मार्केट सहित अन्‍य प्रतिष्‍ठान सुबह से ही बंद है। वहीं सूरजपुर जिला में प्रशासन ने बंद की अनुमति नहीं दी है।

हिंसा के चौथे दिन दो शव मिले

- Install Android App -

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हिंसा के चौथे दिन दो शव मिले हैं। दोनों शव बिरनपुर गांव से करीब 8 किलोमीटर दूरी पर मिले हैं। बेमेतरा के एसपी कल्याण एसेसेला ने इसकी पुष्टी की है।एसेसेला ने कहा, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि शव में हेड इंजूरी के निशान है। गांव से कनेक्शन है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इधर, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हिंदू संगठनों के आह्वान पर छत्तीसगढ़ रहा बंद

इससे पहले बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद रहा। विहिप, भाजपा व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से बंद कराने के लिए सड़कों पर रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव साजा में धरने पर रहे।, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव बिरनगांव हिंसा में मृतक युवक के स्‍वजनों से मिलने बिरनगांव के लिए साजा से रवाना हुए तो पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर उनके काफिले को रोक दिया। इस पर भाजपा नेता सड़क पर ही धरने पर बैठक गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, रामशिला साहू दयालदास बघेल ओम प्रकाश जोशी लखनलाल साहू, अनुराग चौबे प्रदेश कार्यालय प्रभारी, संजीव तिवारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं।