jhankar
ब्रेकिंग
बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार!

बीच सड़क पर दे दनादन : प्रेमियों के साथ घर छोड़कर आई दो बहनें, पीछे से पहुंच गया भाई, फिर जमकर चले थप्पड़-घूसे

मकड़ाई समाचार शिवपुरी। प्यार की इस कहानी में आपको इमोशन, एक्शन और ट्रेजेडी का भरपूर डोज मिलेगा। इस खबर को पढ़ने के दौरान किसी फिल्मी कहानी का एहसास होगा। लेकिन ये कोई फिल्मी नहीं बल्कि सच्ची घटना पर आधारित खबर है। शहर का जिला न्यायालय आज मोहब्बत और उसके दुश्मनों के बीच जंग का अखाड़ा बन गया। इस दौरान जमकर घूसे और थप्पर बरसे। दरअसल डबरा की रहने वाली दो सगी बहनें अपने-अपने प्रेमियों के साथ शादी करने घर से भागकर शनिवार को शिवपुरी जिला कोर्ट पहुंची। उनके इस कदम की जानकारी मौसेरे भाइयों को परिवार वालों ने दे दी। फिर क्या था बहनों के का पीछा करते हुए मौसेरे भाई भी शिवपुरी पहुंच गए।

कोर्ट में अंदर जाने से पहले बाहर दरवाजे पर भाइयों ने पहले तो अपनी बहानों को दोनों प्रेमियों से छुड़ाया। उसके बाद दोनों बहनों की बेदम कुटाई कर दी। इतना ही नहीं प्रेमियों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। देख मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामला सिटी कोतवाली तक पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में भी प्यार के साइडफिकेट की यह कहानी चलती रही। काफी ड्रामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त लोगों को पकड़कर थान ले आई।

किराए पर रहने आए युवकों से हुआ प्यार

- Install Android App -

युवतियों ने बताया कि राहुल रावत व प्रमोद रावत एक प्रायवेट कंपनी में काम करते थे। उनके मकान में किराए से रहने आए थे। इसी दौरान युवकों से प्यार हो गया। इस बात का पता परिजनों को चला तो उन्होंने शादी कराने से इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इसलिए हम दोनों के साथ शादी करने के लिए शिवपुरी आए थे।

युवतियों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने कहा कि दो युवतियों की मारपीट की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पहुँचकर दो युवतियों ओर एक युवक को थाने पर लेकर आये हैं। युवतियों ने बताया है कि वह प्रेम विवाह करना चाहती हैं। इसके विरोध में उसके मौसी के लड़कों और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल युवतियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।उनका मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही डबरा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई है जानकारी प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।