jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

बीजापुर : आवासीय विद्यालय में मिली किशोरी की लाश

बीजापुर। पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय नेलसनार में सोमवार को एक 13 साल की किशोरी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। विद्यालय परिसर में बदबू आने के बाद जब वहां कार्यरत स्टॉफ ने पड़ताल की तो एक कमरे में किशोरी की क्षत-विक्षत लाश सड़ी- गली अवस्था में मिली।

इसकी जानकारी फौरन ही आवासीय विद्यालय के स्टॉफ ने थाना में दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अनाचार के बाद हत्या करने की आशंका जता रही है।

- Install Android App -

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को किशोरी घर से आवासीय विद्यालय जाने के नाम पर निकली थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस इस मामले में अधीक्षिका बेला नेताम से पूछताछ कर रही है।

प्रबंधन भी कटघरे में

चार दिन से लापता बालिका की पतासाजी के लिए आवासीय विद्यालय प्रबंधन के पड़ताल नहीं करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। मृतका की लाश जगदलपुर मेडिकल कालेज जांच के लिए भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य खुलासा होने की बात कही जा रही है।