jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

बीते 24 घंटों में 54 हजार नए केस, 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते कुछ दिनों से लगातार कमी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों की बात की जाए तो कोरोना वायरस संक्रमण के 53000 मामले सामने आए हैं। साथ ही 1300 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के कुल 54,069 केस सामने आए हैं और इस दौरान 1321 लोगों की कोरोना महामारी के कारण मौत हो चुकी है। साथ ही कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ रही है। साथ ही सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखी जा रही है।

बीते 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा लोग ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना से 68,885 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना महामारी से देश में अभी तक कुल 2 करोड़ 90 लाख 63 हजार 740 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 96.61% है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,137 एक्टिव केस कम हुए हैं। इसको मिलाकर अब कुल 6 लाख 27 हजार 57 एक्टिव केस भारत में है और कोरोना एक्टिव दर अभी 2.08 फीसदी है।

- Install Android App -

भारत में अभी तक 3 करोड़ लोग संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा अभी तक 3 करोड़ के पार पहुंच चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कुल 3 करोड़ 82 हजार 778 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में कोरोना महामारी के कारण कुल 3.91 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। देश की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.30 फीसदी है।

देश में तेजी से हो रहा वैक्सीनेशन

भारत में बुधवार 23 जून तक 30 करोड़ 16 लाख 26 हजार कोरोना टीके के डोज लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 64 लाख 89 हजार 599 टीके लगाए गए। साथ ही देशभर में कोरोना संक्रमित लोगों की टेस्टिंग की बात की जाए तो अभी तक 39 करोड़ 78 लाख 32 हजार 667 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में करीब 18 लाख 59 हजार 469 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।