jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

बैतूल पहुंचे भागवत स्वयंसेवकों से बोले, अच्छे वादक को अहंकारी नहीं होना चाहिए

बैतूल: दो दिन के लिए बैतूल दौरे में आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने घोष वादन का प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों से सीधी बात की। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी हुई रचनाओं को सुना। यहां पर उन्होंने कहा हम अपनी खुशी के लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। कई बार अच्छे वादक व गायक को अपने गुण का अहंकार हो जाता है। जिसको अहंकार हो जाता है वह लोगों को जोड़ नहीं सकता। अतः कार्यकर्ता को अहंकारी नहीं होना चाहिए।
भारत-भारती आवासीय विद्यालय परिसर में 25 सितंबर से 20 दिन के लिए अखिल भारतीय घोष वर्ग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस प्रशिक्षण में देश भर के 100 से अधिक कार्यकर्ता सुबह-शाम घोष की नई-नई रचनाओं को सीखने का अभ्यास कर रहे हैं। रविवार सुबह संघ प्रमुख घोष वादकों का मार्गदर्शन करेंगे। यहां देश भर से जुटे करीब 150 उन स्वयं सेवको से चर्चा भी करेंगे जो यहां बीते एक पखवाड़े से संघ के बैंड का प्रशिक्षण ले रहे है। संघ प्रमुख 14 अक्टूबर को नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।