jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

INDvsWI 2nd Test: तीसरा दिन- भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर बनाई पकड़, विंडीज के 5 विकेट गिरे

हैदराबाद: भारत और विंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में विंडीज के 5 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके हैं। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बनाते हुए 68 रनों पर ही विंडीज के 5 बल्लेबाजों को चलता कर दिया है। विंडीज की ओर से एम्ब्रिस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

50 से पहले गिरे विंडीज के 4 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पारी की दूसरी ही गेंद पर क्रेग ब्रैथवेट को खाता तक नहीं खोलने दिया। बता दें कि उमेश यादव ने विंडीज की पहली पारी की आखिरी 2 गेंदों पर भी विकेट लिए थे और इस पारी की शुरुआत में वो हैट्रिक पर थे। दूसरी पारी की पहली गेंद को ब्रैथवेट ने आराम से खेला, लेकिन अगली ही गेंद पर ब्रेथवैट विकेटकीपर रिषभ पंत को कैच थमा बैठे। इसके बाद अश्विन ने विंडीज के दूसरे ओपनर कायरन पावेल (0) को रहाणे के हाथों कैच आउट करवा दिया। कुलदीप यादव ने 17 रन पर खेल रहे हेटमायर को अपनी फिरकी में फंसाकर उन्हें भी चलता किया। अगले ही ओवर में रविंद्र जडेजा ने शाई होप की 28 रन की पारी पर ब्रेक लगा दिया। शाई होप जब आउट हुए तब विंडीज का स्कोर 45 रन था।

- Install Android App -

विंडीज ने पहली पारी में बनाए 311 रन

इससे पहले विंडीज की टीम ने रोस्टन चेज के शतक के दम पर पहली पारी में 311 रन बनाए थे। विंडीज की ओर से चेज ने 106 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं भारत की ओर से पहली पारी में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 6 विकेट लिए थे।

ऐसे गिरे पहली पारी में विंडीज के विकेट

पहली पारी में विंडीज को पहला झटका स्पिनर अश्विन ने दिया था, उन्होंने ओपनर कीरन पावेल को जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद कुलदीप यादव ने ब्रेथवेट को LBW आउट कर विंडीज को दूसरा झटका दिया था। वहीं उमेश यादव ने विंडीज को तीसरा झटका होप को LBW आउट कर दिया था। हेटमायेर कुलदीप का दूसरा शिकार बने, कुलदीप ने भी हेटमायेर को LBW आउट किया। कुलदीप ने ही सुनील अंबरीश को जडेजा के हाथों कैच आउट करवाकर अपना तीसरा और पारी का 5वां विकेट लिया था। उमेश ने डॉवरिच को LBW आउट कर विंडीज को छठा झटका दिया था। वहीं विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने शानदार 52 रन की पारी खेलकर चेज के साथ 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी भी की थी। होल्डर उमेश यादव का शिकार बने थे। इसके बाद दूसरे दिन उमेश यादव ने देवेंद्र बिशू, रोस्टन चेज और गैब्रियल को आउट कर विंडीज की पारी 311 रन पर समेट दी थी।