jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

ब्रेकिंग न्यूज़ : लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका मैं 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा,

के के यदुवंशी
सिवनी मालवा। सोमवार शाम 4 बजे नगर पालिका में उस समय हड़कम्प मच गया। जब लोकायुक्त की टीम ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दोपहर लगभग 4 बजे का है। जब लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका के उप राजस्व निरीक्षक और एकाउंटेंट को रिश्वत लेते पकड़ा। नगर पालिका सिवनी मालवा में लोकायुक्त की टीम से हड़कंप मच गया।

- Install Android App -

भोपाल से आई लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका उप राजस्व निरीक्षक विष्णु प्रसाद देवड़ा 10 हजार रूपये और अकाउंटेंट राजेंद्र मालवीय के द्वारा 4 हजार 5 सौ रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। फरियादी विक्रम बाथम ने बताया कि नगर पालिका के दोनों कर्मचारियों द्वारा काम करने के बिल पास करने के लिए लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। जिससे तंग आकर लोकायुक्त शिकायत की गई थी। प्रवीण अवस्थी ने बताया कि कुछ रिश्वतखोर कर्मचारियों के कारण लोगों को लगातार परेशान कर रहे थे। जिसको लेकर लोकायुक्त में शिकायत की गई थी।

लोकायुक्त निरीक्षक विकास पटैल ने बताया कि नगर पालिका सिवनी मालवा के कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वतखोर उप राजस्व निरीक्षक और एकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है, कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक संजय शुक्ला, मनोज परवा, उमा कुशवाहा, पंकज बाडेकर, विकास पाठक, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, मुकेश सिंह, अवध बाथवी और हेमंत ठाकुर शामिल रहे।