मकड़ाई समाचार खिरकिया। गुरुवार को रेल्वे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना पर अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। जो खिरकिया, भिरंगी के बीच गेट नंबर 3 के पास मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर थाना टीआई ज्ञानू जयसवाल पहुंची है। पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर, मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया। जिन्होंने मृतक का नाम सिंहासन पिता मोतीलाल राय उम्र 40 साल निवासी यदु रामपुर थाना दरियापुर जिला छपरा के रूप में पहचान हुई। शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा।
ब्रेकिंग
