ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : 10 वर्ष के मासूम की गई जान, खुशी का त्यौहार गम में बदला

मकड़ाई समाचार हरदा। दीपावली के त्यौहार पर एक परिवार की खुशियां अचानक गम में बदल गई। और मातम छा गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर हरदा जिले के करीबी ग्राम ग्राम रूपी पेरिटिया मैं 10 साल का बालक विवेक पिता रामचंद नदी में मछली मारने गया था। इस दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इधर परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।