jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

बड़ी खबर : पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर GST विभाग ने दी दबिश, मचा हड़कंप

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शहर के बड़े पान मसाला एवं किराना कारोबारियों की दुकानों एवं गोदामों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी विभाग ने बड़े पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों में रितेश ट्रेडर्स, पवन ट्रेडर्स, माहेश्वरी ट्रेडर्स, सहित माहेश्वरी ट्रेडर्स  सहित अन्य के यहाँ दबिश दी है, जहाँ जीएसटी विभाग की टीम जाँच कर रही है कार्रवाई गुरूवार दोपहर किराना एवं पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर शुरू हुई जो अभी तक जारी है। बता दें, जीएसटी विभाग ने बिना बिल का कितना माल है इसकी जांच की जा रही है। शासन को चूना लगाने वाले बड़े पान मसाला कारोबारियों के यहां दबिश की कार्रवाई करने वाले अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे है।

- Install Android App -

उनका कहना है की पूरी कार्रवाई के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इसमें विभाग की  टीमें लगी हैं तथा कार्रवाई के बाद ही पता चल पायेगा की किस व्यापारी के पास से कितना बिना बिल का माल मिलता है। बताया जा रहा है कि, लंबे समय से यह कारोबारी शासन को जीएसटी को लेकर चूना लगा रहे थे। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ये बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कारोबारियों के ठिकानों पर टीम द्वारा छानबीन की जा रही है। वही सभी टीमों के साथ स्थानीय थाने का पुलिस बल भी तैनात है।