सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। समीप ग्राम पंचायत चितावद में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर का निरीक्षण तहसीलदार एसआर कनासे द्वारा किया गया। सर्वे के दौरानशिविर में कुल 44आवेदन प्राप्त हुवे। शिविर में सरपंच जगदीश मुछाला भी उपस्थित रहे। ग्राम सचिव अनोकचंद पटेल द्वारा पोर्टल पर आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। तहसीलदार द्वारा माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जिसमे बच्चों को शैक्षणिक कार्य भी देखा गया। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता हेतु भोजन भी किया गया। स्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल के समीप गुमटी में पाउच की दुकान होने पर समस्त दुकानों को हटाने के निर्देश भी दिए गए। दल प्रभारी फुलसिंह जमरा व शिविर प्रभारी महेश कनासे भी उपस्थित रहे। शिविर में पटवारी संतोष अम्बेडकर, स्वस्थ्य विभाग से निशा मोये, शिक्षक गजानंदसिंह पंवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सांवले, सहायिका रोशनी भालेराव, गैस एजेंसी से अशोक कुमार सोलंकी, सहकारी संस्था से ळष्मी नारायण पटेल, पीसीओ मनोज खेड़े आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
