jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

भगवंत मान की दुल्हन बनी गुरप्रीत कौर, केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

CM Bhagwant Mann Wedding Today : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हो रही है। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं और उन्होंने शादी में भगवंत मान के पिता की रस्में निभाई। केजरीवाल ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।”

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था। भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर थी और फिलहाल इंद्रजीत और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

- Install Android App -

मां की इच्छा थी कि फिर बस जाए भगवंत मान का घर

भगवंत मान की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। इस शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।