jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भाजपा अगर 50 सीट भी जीती तो अपना मुंह काला कर लूंगा-फूल सिंह बरैया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व चंबल संभाग के प्रभारी फूल सिंह बरैया ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को लेकर दावा किया है कि उनकी 50 सीट भी नहीं आएंगी। बरैया ने कहा कि अगर 50 सीट आती हैं तो वह खुद अपने हाथों से राजभवन के सामने खड़े होकर अपना मुंह काला करेंगे।

भाजपा अब खुद हार मान चुकी

बरैया ने कहा कि यह उनका डेढ़ साल पहले लिया हुआ खुद का संकल्प है।प्रदेश उपाध्यक्ष बरैया ने कहा कि भाजपा अब खुद हार मान चुकी है। उनके सर्वे में कही 64 सीट आ रही हैं तो कहीं 60 सीट आ रही हैं, लेकिन इस बार चुनावों में भाजपा की 30 सीट आ जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी। भाजपाई पहले मेरे संकल्प का मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब जब सर्वे करा लिया तो डरने लगे हैं कहीं यह बात सच साबित न हो जाए।

- Install Android App -

लोकसभा का चुनाव फायनल होगा

फूल सिंह बरैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह लोकतंत्र बचाने का सेमीफाइनल है। 2024 में लोकसभा का चुनाव फायनल होगा। इस बार मध्यप्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़कर लोकतंत्र की स्थापना करना है। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में सभी सेक्टर, मंडल तक के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में काम करने की बात कही।

कांग्रेस के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करें

मुरैना के जीवाजीगंज टाउन हाल में शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग प्रभारी फूलसिंह बरैया ने जिले के सभी ब्लाक, मंडल, सेक्टर, बीएलए, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक ली। बरैया ने कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी अध्यक्षगण अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और लगन से कांग्रेस के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करें।