jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

मध्यप्रदेश में हम 150 से अधिक सीटें जीतेंगें

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में हम 150 से अधिक सीटें जीत रहे हैं। जो हमने कर्नाटक में किया उसे हम एमपी में रिपीट करने जा रहे हैं।

- Install Android App -

दिल्ली में सोमवार को मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने अहम बैठक की। इसमें मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं मौजूद थे।

इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जीत हासिल करने वाली है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रेदश के नेताओं के साथ हमारी काफी चर्चा हुई। हमारा यह आंतरिक आंकलन कहता है कि हमने कर्नाटक में 136 सीटें हासिल की है, इसलिए हम मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी। कर्नाटक में हमने जो किया, उसे मध्यप्रदेश में रिपीट करने जा रहे हैं। इससे पहले एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता मेहनत करेंगे तो कांग्रेस को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी।

एमपी के दिग्गज नेता शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के सीनियर नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे। मध्यप्रदेश की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल थे।