ब्रेकिंग
होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त टिमरनी: कांग्रेस संगठन ऐसे ऊर्जावान साथियों की टीम बना रही है जो जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचा... जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

भारत जोड़ो यात्रा एमपी में , इधर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम के करीबी कांग्रेस के बड़े नेता ने भाजपा का दामन थामा

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस के बाद श्री सलूजा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि श्री सलूजा पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। वह इंदौर में 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर खालसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम दौरान कीर्तनकार के शब्दों से ज्यादा प्रभावित हुए थे। जिसमें उन्होंने दंगों के दौरान सिखों की हत्या के आरोप में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। श्री सलूजा का कहना है कि वह उसी दिन से कांग्रेश और कमलनाथ के प्रति अपनी धारणा बदल चुके थे। इंदौर घटनाक्रम के बाद से कांग्रेस ने श्री सलूजा को मीडिया सलाहकार पद से भी हटा दिया था। इसी के चलते श्री सलूजा निरंतर भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में बने हुए थे।

- Install Android App -

इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है ऐसी स्थिति में कांग्रेस के मीडिया प्रवक्ता और कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे खास सलाहकार का भाजपा में शामिल होना भारत जोड़ो यात्रा को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।