jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का... बिहार के लाल भरत तिवारी को हरदा सर्व ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि। दर्दनाक हत्या की निंदा की।  हंडिया ने फिर लिखी भाईचारे की मिसाल, अकीदत के साथ उठे ताजिये! सकल गुर्जर समाज जिला हरदा द्वारा श्री बलवंत पटेल का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।  हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के छात्रों ने प्रयागराज में निमाड़ी लोक गायन से बिखेरा जलवा आज 26 जून 2026, मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आज 26 जून 2026, हरदा जिले का मौसम लोहगढ़ किला हत्याकांड : मंगेतर की मौत पहले लगी हादसा, जांच में कथित साजिश का हुआ खुलासा.। 26 जून 2026,दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खास 25 अपडेट खबरे 26 जून 2026, शुक्रवार – भारत की प्रमुख अपडेट 

मंगलुरु :आटो रिक्शा में बिस्फोट की इस्लामिक संगठन ने ली जबाबदारी ,दी चेतावनी एक और हमला होगा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार मंगलुरु।आतंकी संगठनोे ने कुकर टिफिन औेर अन्य कई वस्तुुओ केो ब्लास्ट करनेे में शामिल कर लिया है।इस तरह से सार्वजनिक स्थानों पर ब्लास्ट की घटना को अंजाम देते है। विगत 19 नवंबर को एक आटो रिक्शा में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें एक यात्री और वाहन चालक गंभीर रुप से जख्मी हुए।पुलिस की जांच में सामने आया कि ब्लास्ट में जख्मी यात्री मोहम्मद शारीक एक आतंकी है।उसके पास सेे अनेक आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। अब इस ब्लास्ट के 5 दिन बाद इस्लामिक संगठन ने ब्लास्ट की जबाबदारी लेते हुए एक और ब्लास्ट किए जाने की धमकी दी हैं।इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं आईआरएस नेे एक ब्यान में गिरफुतार आतंकी को अपना भाई बताया और कहा कि हमारा टारगेट हिंदू मंदिर था।उन्होने अपने जारी बयान में कहा कि मंगलुरु भगवा का गढ़ बन गया है।इस बार हम असफल रहे लेकिन एक और हमला करने को तैयार रहेंगें ।
कूकर विस्फोट मामले को वैश्विक आतंकी साजिश का हिस्सा मानने वाली एजेंसियां अब इस्लामिक संगठन के दावे की पुष्टि कर रही हैं। गौरतलब है कि धमाका 19 नवंबर को एक ऑटो में हुआ था। कूकर बम को तटीय क्षेत्र और राज्य में सांप्रदायिक तनाव को भड़काने के लिए बड़े पैमाने पर हमले के लिए डिजाइन किया गया था। इस हमले में घायल आतंकी मोहम्मद शारिक का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।जांच से पता चला कि हमलावर ने शुरू में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यक्रम को निशाना बनाया और बाद में आरएसएस से संबद्ध संस्थानों में से एक द्वारा आयोजित बच्चों के उत्सव में विस्फोट करना चाहता था। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने घोषणा की है कि मामला जल्द ही एनआईए को सौंप दिया जाएगा।