jhankar
ब्रेकिंग
युवक के साथ सामूहिक मारपीट, लकड़ी से पीटा, हंडिया थाना पहुंचा मामला  खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे महेश्वर में संपन्न हुआ विश्वकर्मा रिजर्व फोर्स (VRF) का बहुआयामी प्रशिक्षण शिविर माँ नर्मदा के तट की... दुर्गेश बैरागी व परिवार पर हमले के विरोध में कांग्रेस का धरना सोमवार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग का... 24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला

भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर कमलेश अहिरवार ने दिया इस्तीफा

MAKDAI SAMACHAR भोपाल। भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर कमलेश अहिरवार ने शनिवार दोपहर इस्तीफा दे दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर प्रभाकर तिवारी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने सिर्फ एक लाइन लिखा है। डा. अहिरवार ने इस्तीफे की वजह कार्य की अधिकता को बताया है। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे हैं टीकाकरण अभियान की जिम्मेदारी उन पर है। इस वजह से सुबह से लेकर रात में 11 बजे तक टीकाकरण सत्र का नियोजन और टीकाकरण केंद्रों का दौरा करने का काम रहता है। ज्यादा काम की वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे हैं।

- Install Android App -

उधर, सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि अहिरवार के इस्तीफे की जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि, डा. अहिरवार अभी काम पर हैं। अब यह निर्णय शासन को लेना है कि उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए या नहीं। डा कमलेश अहिरवार शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। 3 साल से भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी का काम संभाल रहे हैं। दिसंबर में कोरोना के टीकाकरण तैयारी के बाद से उनका काम बढ़ गया।