भोपाल :- प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सालयों में अब निःशुल्क होगा डिजिटल X-RAY, आदेश हुआ जारी।
क्या लिखा है जारी आदेश में।
अस्पताल प्रशासन, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ
सतपुड़ा भवन, भोपाल, मध्य प्रदेश- 462004दूरभाष 0755-2527104
ई-मेल-ha.dhs@mp.gov.in
क्रमांक / अस्प प्रशा/ सेल-3/2023/234
भोपाल, दिनांक 27/02/2023
प्रति, 1. समस्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मध्य प्रदेश |2. समस्त, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, मध्य प्रदेश | विषय- रोगियों की Computerized / Digital X ray जाँच निःशुल्क किये जाने के सम्बन्ध में |
विषयांतर्गत लेख है कि प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में रोगियों की जांच हेतु समय समय पर आवश्यक उपकरण
निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। उक्त के तारतम्य में प्रदेश की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में रोगियों की निःशुल्क जाँच हेतु Computerized / Digital Xray मशीन (CR/DR Xray system) उपलब्ध कराई गयी है।
राज्य स्तर पर संज्ञान में आया है कि प्रदेश की कुछ स्वास्थ्य संस्थाओं में रोगियों से Computerized / Digital X जाँच हेतु शुल्क लिया जा रहा है। विदित हो कि Computerized / Digital X ray मशीन सामान्य X ray मशीन का ray ही उन्नत स्वरूप है।
अतः उपरोक्त के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि चिकित्सालय में आये रोगियों की Computerized
/ Digital X ray जाँच पूर्णतः निःशुल्क किया जाना सुनिश्चित करे।
डॉ. पंकज जैन 212/23
संचालक, अस्पताल प्रशासनसंचालनालय स्वास्थ सेवाएँ,
मध्य प्रदेशभोपाल, दिनांक. 07/02/2023
क्रमांक / अस्प प्रशा/ सेल-3/2023/235 प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु-
1. अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश |
2. आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ, मध्य प्रदेश |
3. मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश |
4. समस्त जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, मध्य प्रदेश |
5. अपर संचालक, अस्पताल प्रसाशन, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ, मध्य प्रदेश | 6. समस्त, क्षेत्रीय संचालक, संभागीय स्वास्थ्य सेवाएँ, मध्य प्रदेश |
संचालक, अस्पताल प्रशासन
संचालनालय स्वास्थ सेवाएँ, मध्य प्रदेश


