jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

मंदसौर जिले के दलावदा में 3 बहनें तालाब में डूबी

मकड़ाई समाचार मंदसौर। मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के दलावदा में मंगलवार सुबह दुखद हादसा हो गया। यहां सुबह तालाब पर नहाने गई एक ही परिवार की तीन बालिकाएं डूब गईं। तीनों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच है, इनमें दो सगी बहनें हैं। तीनों के शव निकालकर सीतामऊ अस्पताल लाए गए हैं। अब उनका पोस्टमार्टम होगा।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ग्राम दलावदा में गायत्री पुत्री प्रकाश कुशवाह, आरती पुत्री प्रकाश कुशवाह व राधा पुत्री लालाराम कुशवाह तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक के वाद एक कर तीनों डूब गईं। बालिकाओं के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। कुछ लोग पानी में भी उतरे। बालिकाओं को बाहर निकाला पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गांव की 3 बालिकाओं के तालाब मे डूबने की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। तीनों बालिकाएं एक ही परिवार से हैं इनमे दो सगी बहनें थी और एक उसी परिवार से थी। तीनों के शव देखकर स्वजनों खासकर महिलाओं की हालत काफी खराब हो गई है। पुलिस ने तीनों के शव को सीतामऊ हास्पिटल लेकर आया गया। पीएम के बाद उनके शव स्वजनों को सौपे जाएंगे।