jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी,

मजदूरों के लिए सरकार ने शुरु की ये सरकारी योजना, 15,000 रुपये के साथ मिलेगा लाखों का लोन, जानें

PM Vishwakarma Scheme : केंद्र सरकार के पास काफी सारी सरकारी स्कीम्स हैं जो कि लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इनमें पीएम किसान योजना, पीएम जन-धन योजना, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि शामिल है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कारीगरों और श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना का ऐलान किया था। जिसका नाम पीएम विश्वकर्मा योजना (Vishwakarma Scheme) है। इस योजना को 17 सितंबर से शुरु किया जाएगा। बता दें पीएम मोदी इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर द्वारका में इस स्कीम की शुरुआत करेंगे।

PM Vishwakarma Scheme

सरकार का इस योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य लाभार्थियों को रियायती ब्याज दर पर कोलेटरल मुफ्त कारोबार विकास लोन के अलावा. ई-वाउचर या ERUPI के द्वारा से टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में सभी को 15,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा कारीगरों को प्रत्येक माह मैक्जिमम 100 ट्रांजेक्शन के लिए प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 1 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

PM Vishwakarma Scheme क्या है?

आपको बता दें बिजनेस को शुरु करने और उसके विस्तार करने के लिए ये स्कीम 1 लाख लोन पहले चरण में देती है। वहीं दूसरे चरण में योजना के द्वारा 2 लाख तक का लोन मिलता है। इस स्कीम के तहत 18 प्रकार के काम शामिल हैं।

- Install Android App -

किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

केंद्र सरकार की इस स्कीम से लोहार, राज मिस्त्री, कुम्हार, फूल बेचने वाले, मछली जाल बनाने वाले, मूर्ति बनाने वाले, ताला चाबी वाले आदि लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ दूसरे क्षेत्र के मजदूरों को भी इसका लाभ दिया जाएगा।

लोगों को कैसे मिलेगा पैसा

बता दें पीएम विश्वकर्मा स्कीम के तहत पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस पर ब्याज की दर अधिक से अधिक 5 फीसदी होगी। उसके बाद दूसरे चरण में मजदूरों को 2-2 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र भी दिया जाएगा। इसके साथ में नए टूल्स के लिए 15 हजार रुपये का अनुदान भी मिलेगा।

कौन उठा सकता है लाभ

इस PM Vishwakarma Scheme का लाभ उठाने के लिए कम से कम आयु 18 साल होनी चाहिए। योजना का लाभ परिवार का एक ही शख्स उठा सकता है। इसके साथ में आवेदक को स्व-घोषणा पत्र भी देना होगा।