jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के भाई पर इटारसी में धोखाधड़ी का केस दर्ज

मकड़ाई समाचार इटारसी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केलू उपाध्याय के भाई पीयूष उपाध्याय पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। भाजपा पूर्व पार्षद राकेश जाधव की शिकायत पर 51 सदस्यों की महाराजा उपभोक्ता भंडार के नाम से एक सोसायटी बनाई गई थी। आरोप है कि 19 वर्षों से इस फर्जी सोसायटी से लाभ अर्जित कर अन्य सदस्यों को बिना बताए उनके फर्जी हस्ताक्षर भी आरोपियों ने कर दिए और 19 वर्षो तक लाभ अर्जित करते रहे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आरटीआई के तहत पूर्व पार्षद राकेश जाधव ने सूचना के अधिकार में उपपंजीयक कार्यालय से जानकारी मांगी, तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। जिसकी शिकायत जाधव ने सिटी थाने में पहुंचकर धारा 420,467,468,471 आइपीसी के तहत पीयूष उपाध्याय व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उपाध्याय परिवार ने जाधव पर कांग्रेस सरकार रहते हुए संबल योजना का लाभ लेने के मामले का खुलासा किया था।