jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

ममता बनर्जी ने अपनी हार को बताया चुनावी धांधली, HC में अब 24 जून को सुनवाई

Nandigram Election Result : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की, लेकिन पार्टी की सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी हार गईं। नंदीग्राम सीट से भाजप से शुवेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1965 वोटों से हरा दिया था। अब चुनाव परिणाम के 46 दिन बात ममता बनर्जी ने कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह सुनवाई शुक्रवार होना थी, जिसे 24 जून तक के लिए टाल दिया गया है। ममता और तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव में धांधली कर शुवेंदू ने जीत दर्ज की है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि शुवेंदू अधिकारी कभी ममता बनर्जी के खास होते थे और चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

- Install Android App -

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी परिणाम के अनुसार, नंदीग्राम सीट पर कांटे का मुकाबला हुआ और विभिन्न चरणों की काउंटिंग के बाद शुवेंदु अधिकारी को में 110764 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 108808 वोट मिले थे। परिणाम आने के बाद भी ममता बनर्जी ने मतगणना और चुनाव करवाने में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वह कोर्ट जाएंगी। चुनाव में हारने के बाद भी ममता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना गया है और उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब उपचुनाव होगा और ममता बनर्जी को किसी एक सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा का सदस्य बनना होगा।