jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

मशहूर अभिनेत्री, टीवी होस्‍ट तबस्‍सुम गोविल का 78 वर्ष की आयु में निधन

Tabassum Passes Away: बीते दौर की सदाबहार अभिनेत्री और मशहूर टीवी होस्‍ट तबस्‍सुम का निधन हो गया है। 70 वर्ष की उम्र में उन्‍होंने कार्डिअक अरेस्‍ट के बाद अपनी आखिरी सांस ली। वैसे तो उन्‍होंने हिंदी फिल्‍मों में भी काम किया लेकिन अधिकांश दर्शक उन्‍हें दूरदर्शन के कार्यक्रम ‘फूल खिले हैं, गुलशन-गुलशन’ के चलते जानते व पहचानते हैं। उनकी किस्‍सागोई की अदा, मुस्‍कुराता चेहरा लोगों को हमेशा याद रहेगा। वह बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी टॉक शो होस्ट के तौर पर काफी फेमस हुई थी।

भारत की सबसे लोकप्रिय रेडियो आवाजों में से एक, साक्षात्कारकर्ता और टॉक शो होस्ट, तबस्सुम गोविल का आज मुंबई में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 18 नवंबर की शाम को कार्डियक अरेस्ट हुआ। कहा जा रहा है कि 21 नवंबर को उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उनके बेटे होशान गोविल ने निधन की पुष्टि की है। उनके निधन से पूरे परिवार और उनके फैंस को सदमा लगा है।

- Install Android App -

होसेन गोविल ने कहा, ‘मां का निधन बीती रात 8:40 पर निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। वह अस्पताल में भर्ती थी लेकिन वह नहीं बच पाई। वह बहुत स्वस्थ थी। हमने अपने शो के लिए 10 दिन पहले ही शूट किया है और हम अगले सप्ताह दोबारा शूट करने वाले थे। इस बीच यह घटना घट गई।

 

एक नज़र में जानिये उनकी शख्सियत

तबस्सुम ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की थी। उनका सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन था, जहां वह मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत करती थीं। साक्षात्कारों की उनकी प्रस्तुति बाद के वर्षों में भारतीय वार्ता शो के लिए खाका बन गई। उनका जन्म 1944 में बॉम्बे में किरण बाला सचदेव के रूप में हुआ था। उन्होंने 1947 में बेबी तबस्सुम के रूप में अपनी शुरुआत की। तबस्सुम की शादी लोकप्रिय टीवी स्टार अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी।