jhankar
ब्रेकिंग
Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला शुद्ध पेयजल जांच का प्रशिक्ष बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवोट 0755-2551222 पर संपर्क ...

महिला अधिकारी को अश्लील फोटो, मैसेज भेज कर परेशान करने वाला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने एक महिला अधिकारी को अश्लील फोटो पर संदेश भेज कर परेशान करने वाले मोडासा के डिप्टी कलेक्टर मयंक पटेल को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी को सरकारी पद का दुरुपयोग का भी दोषी माना गया है। महिला की लोकेशन का पता लगाकर वह उसका पीछा करता और उसके पारिवारिक व सरकारी काम में भी दखल देने लगा था। बुधवार को स्थानीय अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर मयंक पटेल मोडासा में नियुक्त है, पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जप्त किया है जिसमें आपत्तिजनक अश्लील फोटो, वीडियो और अश्लील चैट बरामद हुई है। आरोपी डिप्टी कलेक्टर पीड़ित महिला अधिकारी को पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा था। मयंक ने अपने एक सरकारी मोबाइल नंबर के अलावा 8 और सिम ले रखे थे जिनके जरिए वह पीड़िता व उसके पति, पुत्र वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंदे व अश्लील मैसेज फोटो भेजता था।

वीडियो कॉलिंग कर परेशान करता

उसके मोबाइल नंबर से महिला अधिकारी फोन नहीं उठाती तो वह दूसरे नंबर से अथवा अन्य किसी के मोबाइल से भी फोन वह वीडियो कॉलिंग कर उसे परेशान करता था। पीड़िता ने जब उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने उसके पति को फोन कर धमकी भी दी। पीड़ित महिला अधिकारी का यह भी कहना है कि मयंक ने उसके ससुर पति व पुत्र को भी आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। अपराध शाखा ने आरोपी मयंक पटेल को मोडासा से मंगलवार को गिरफ्तार किया था जिसे स्थानीय अदालत ने 25 हजार रु के मुचलके पर जमानत दे दी।

- Install Android App -

पांच साल पहले हुई थी मुलाकात

अपराध शाखा के अनुसार इन दोनों की मुलाकात एक सरकारी कार्यक्रम में करीब पांच साल पहले हुई थी। आरोपी मयंक पटेल खेड़ा जिले के कपड़वंज कस्बे के पास के गांव का है। जब इन दोनों की मुलाकात हुई तब वह उप तहसीलदार था तथा जीपीएससी की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। महिला अधिकारी भी क्लास 2 अधिकारी है। 2017 में मयंक डिप्टी कलेक्टर बन गया था। मयंक ने पीड़िता के परिवार के साथ संबंध बनाकर घर आना जाना भी शुरू कर दिया था।

महिला अधिकारी में लगातार बढ़ती गई दिलचस्पी

मयंक की दिलचस्पी इस महिला अधिकारी में लगातार बढ़ती गई और वह उसके पारिवारिक व सरकारी कामों में भी दखल देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी मयंक पटेल से बात करना छोड़ दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से फोन और वीडियो कॉल करने लगा। इंटरनेट मीडिया के जरिए वे उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजने लगा।