ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई महिला सम्मान योजना, मिलेंगे हर महीने ₹1000, देखें पूरी जानकारी

दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए 2024 बजट सत्र के दौरान राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस योजना के शुरू होने की घोषणा की गई है। योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना रखा गया है। इस योजना में राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे एवं विभिन्न आवेदन केंद्रों पर राज्य की महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर ₹1000 महीने का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आज इस आर्टिकल में आपको प्रदान की जाएगी|

अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती है, तो आपको आज के इस आर्टिकल में बताई जा रही सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। आज हम आपको इस योजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रता एवं इस योजना की आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने वाले हैं|

देशभर की विभिन्न राज्य सरकार अपने राज्य की महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 से लेकर ₹3000 तक की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने राज्य की महिलाओं को लाभांवित करने हेतु महतारी वंदना योजना की शुरुआत की है। अब इसी प्रकार दिल्ली सरकार भी राज्य की महिलाओं को लाभांवित करने के लिए महिला सम्मान योजना को लेकर आई है। इस योजना में भी राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान किए जाएंगे|

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लाभ

- Install Android App -

दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली महिला सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं|
1. सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली महिला सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी|
2. यह पैसा केवल राज्य की 18 वर्ष से अधिक उम्र की आयु वाली महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा|
3. योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तय की गई है|
4. योजना का पैसा हर महीने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा|
5. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए|
6. राज्य की लाभार्थी महिला योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं|
7. योजना का संचालन दिल्ली महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा किया जाएगा|
8. राज्य की महिलाएं योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता राशि का इस्तेमाल अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकती हैं|

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के आवेदन हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज

योजना के आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है|
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. बैंक पासबुक
4. मूलनिवासी प्रमाण पत्र
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया

फिलहाल राज्य सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अभी नहीं की गई है। जैसे ही राज्य सरकार इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी। आपको आर्टिकल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर दी जाएगी|