jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का निधन

देवास। मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ दिन पहले वे बीमार हो गए थे। इसके बाद उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य ठीक होने पर तीन दिन बाद ही अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई थी। दो दिन बाद अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने और तबीयत खराब होने पर वापस इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। संक्रमित होने पर उनका आईसीयू में इलाज चला रहा था।

- Install Android App -

उनके फेंफड़ों में संक्रमण था। गुरुवार को बघेल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बघेल की मालवा क्षेत्र में कद्दावर नेता की छवि थी। 24 अक्टूबर 1945 को उनका जन्म हुआ। परिवार में पत्नी, तीन लड़के और एक बेटी हैं। वे दिग्विजयसिंह के बेहद करीब माने जाते हैं। बघेल ने निधन पर दिग्विजयसिंह ने ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बघेल के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ है। मुझे और मेरे परिवार जनों को निजी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्म को शांति प्रदान करें।