jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें

भोपाल में पुलिस सम्मान समारोह

आज भोपाल में एफ. रुस्तमजी पुरस्कार समारोह हुआ। CM डॉ. मोहन यादव ने MP पुलिस के 101 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। ‘परम विशिष्ट’ श्रेणी में 7, ‘अति विशिष्ट’ में 8 और ‘विशिष्ट’ श्रेणी में 86 पुरस्कार दिए गए। ये अपराध नियंत्रण, नक्सल ऑपरेशन, दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में उत्कृष्ट काम के लिए दिए गए।

मोहन कैबिनेट की बैठक

शाम 4 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। जन कल्याण और विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा। विकास योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद।

भोपाल पुलिस में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई

कोहेफिजा थाने के कांस्टेबल यशपाल तोमर को मकान मालिक-किराएदार विवाद सुलझाने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। शाहजहांनाबाद ACP ने ड्राइवर से रकम बरामद की।

NEET UG 2026 रद्द – MP के 1.20 लाख छात्र प्रभावित

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG 2026 रद्द। MP के करीब 1.20 लाख अभ्यर्थी प्रभावित। जांच CBI को सौंपी गई। सीहोर की श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र डॉ. शुभम खैरनार को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया। भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री और NTA चेयरमैन के पुतले जलाए।

- Install Android App -

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा – रायसेन

बाड़ी में मिली अज्ञात लाश का खुलासा। एक महिला समेत 3 आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार। मुख्य आरोपी रीना के दो प्रेमियों के विवाद में राजस्थान के वीरू जाट की हत्या हुई थी। शव XUV 700 की डिक्की में रखकर ब्रिज के नीचे फेंका था। एक ‘होमवर्क कॉपी’ से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

उज्जैन में POCSO केस – आरोपी गिरफ्तार

12 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी नासिर खान को चंद घंटों में गिरफ्तार। आरोपी ने बर्तन देने गई बच्ची को कमरे में बंद कर हरकत की थी। BNS और POCSO एक्ट में केस दर्ज।.

निवेश और व्यापार

इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड फोरम-2026 में CM मोहन यादव ने कहा – MP पर देशों को अटूट भरोसा है। 2025-26 में लैटिन अमेरिकी देशों के साथ MP का निर्यात 3835 करोड़ पहुंचा, 19% वृद्धि। फार्मा, आईटी, ऑटोमोबाइल, ग्रीन एनर्जी में MP हब बन रहा है। अगले 5 साल में 6 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेंगे.

बड़वानी.: नए बस स्टैंड पर नशे में धुत महिला ने 1 घंटे ट्रैफिक रोका, पुलिस ने समझाकर थाने ले गई।

UCC बिल : गृह विभाग UCC बिल का मसौदा तैयार कर रहा है। 6 महीने में सदन में पेश हो सकता है।

पर्यटन : बंगाल चुनाव में BJP की जीत के बाद MP के पचमढ़ी, खजुराहो, सांची में झालमुड़ी स्टॉल लगाने की तैयारी।