jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा डंपिंग जोन

मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा डंपिंग जोन

घरेलू कचरे से लेकर बकरा-बकरी पालन का अपशिष्ट तक खुले में फेंका जा रहा, स्वच्छता अभियान को लगा रहा पलीता।

हंडिया। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बरसों से बंद पड़े एक भवन के सामने स्थित खाली जगह अब कचरा डंपिंग जोन का रूप ले चुकी है। हैरानी की बात यह है कि यहां फैली गंदगी के लिए केवल व्यवस्था को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, बल्कि क्षेत्र के कुछ लोगों की लापरवाही भी इसके लिए बराबर जिम्मेदार नजर आ रही है।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों द्वारा नियमित रूप से घरेलू कचरा, प्लास्टिक, बकरा-बकरी पालन से निकलने वाला गोबर, चारे के अवशेष और अन्य अपशिष्ट इसी स्थान पर फेंके जा रहे हैं। धीरे-धीरे यहां कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

स्वच्छता को लेकर शासन-प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन कुछ लोगों की गैर-जिम्मेदाराना आदतें इन प्रयासों पर पानी फेरती दिखाई दे रही हैं। यदि मोहल्लेवासी स्वयं सार्वजनिक स्थानों को कूड़ाघर बना देंगे तो स्वच्छता अभियान की सफलता केवल नारों तक ही सीमित रह जाएगी।

बरसात का मौसम नजदीक है। ऐसे में जमा कचरा मच्छरों, कीटों और विभिन्न बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। अब सवाल यह है कि क्या केवल प्रशासन ही जिम्मेदार है, या फिर नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी?

“सड़क, मैदान और खाली प्लॉट कूड़ेदान नहीं हैं। जब तक नागरिक स्वयं जागरूक नहीं होंगे, तब तक स्वच्छ हंडिया का सपना अधूरा ही रहेगा।”