jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नगर में कचरा नहीं उठाया जा रहा है नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराने से जनता परेशान है नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय पटेल नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय में अकाउंटेंट महेंद्र परिहार को कलेक्टर और नगर पालिका सीएमओ के नाम गुरुवार को ज्ञापन सोपा गया।

अजय पटेल ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है शहर कई जगह गंदगी और कचरो के ढेर लगे हुए हैं शहर में सफाई नहीं हो रही है कचरा नहीं उठ रहा है कांग्रेसियों ने बताया कि अगर 7 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस के लोग नगर पालिका कार्यालय के सामने कचरा डालेंगे पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कचरा गाड़ियों और सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया है।

कहा पिछले कुछ महीनों से शहर के सभी वार्डों में ऑटो कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं पहुंच रही है। साथ ही सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण वार्डों मे समय पर कचरा न उठने से मच्छर-मक्खी बढ़ गई हैं और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

- Install Android App -

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़ी सभी ऑटो कचरा गाड़ियों को तुरंत ठीक करवाकर वार्डों में चलाया जाए। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और उनका वेतन समय पर भुगतान किया जाए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 7 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी शहर का कचरा एकत्र कर नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर डालेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर नर्मदापुरम को भी भेजी गई है।

ज्ञापन देने वालों में स्वदेश शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष, हैरीसन स्वामी युवक कांग्रेस अध्यक्ष,दीपक दीक्षित पार्षद प्रतिनिधि, पार्षदअजय पटेल, अभिषेक सल्लाम, अय्यूब अली,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।