ब्रेकिंग
राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका थाईलैंड-कंबोडिया 'जंग' दूसरे दिन भी जारी, 14 की मौत पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान एशिया कप में भिड़ने को तैयार भारत और पाकिस्तान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Bhopal harda: राजपूत छात्रावास में हुई दुर्भाग्यपूर्ण  घटना के संदर्भ में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख... बीएचआरसी टीम की नई मानवीय पहल: जरुरतमंदों के लिए कपड़ों का वितरण अभियान किया शुरू, जरूरतमंदों को कपड... हरदा में ऑटो रिक्शा रैली के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश 19 साल में भी दुकान बिक्री की राशि जमा नहीं चेहरा देखकर कार्रवाई कर रही हरदा नगर पालिका – बकायेदारों...

मुंबई की जनता को बड़ी राहत, एक फरवरी से लोकल ट्रेन होगी शुरू

Mumbai Local Train : मुंबई की जनता के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। यहां एक फरवरी से मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) पूरी क्षमता के साथ फिर शुरू होगी। नागरिकों के लिए लोकर ट्रेन सेवा सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे, शाम 4 बजे और रात 9 बजे तक रहेगी। हालांकि मुंबई लोकल सेवा 29 जनवरी से शुरू होने वाली थी। लेकिन वेस्टर्न रेलवे ने सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग को सफर करने की परमिश्न दी। लेकिन अब आम जनता में लोकल ट्रेन से सफर कर सकेंगे। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर मौजूदा सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे ने 1580 से 1685 सेवाओं तक बढ़ाने का निर्णय लिया जबकि पश्चिम रेलवे 1201 उपनगरीय सेवाओं को 1300 तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं कोविड-19 के कारण पहले महाराष्ट्र गर्वनमेंट और रेल मंत्रालय ने सिर्फ अनुमति प्राप्त यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी थी। कोरोना के कारण लोकल ट्रेन सेवा बंद थी। बता दें मुंबई की लोकल रेल सेवा में हर दिन 80 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। हर दिन तीन हजार 200 ट्रेन सेवाएं देती हैं।