ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त

मुंबई में फिर हालात बिगड़े, 24 घंटे में 362 नए केस, 10 की मौत

मकड़ाई समाचार मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो यहां 362 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 10 मरीजों की मौत भी हुई है। साथ ही इस दौरान 539 मरीजों कोरोना बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। वहीं पूरे राज्य महाराष्ट्र की बात की जाए तो रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,843 नए मामले सामने आए हैं और अब तक राज्य में कुल 62,64,922 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में 123 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक महाराष्ट्र में मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,31,552 हो चुका है।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को 5,212 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 60,35,029 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 94,985 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल मुंबई में संक्रमण के मामले ज्यादा निकल रहे हैं और मुंबई में रविवार को संक्रमण के 364 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई।

- Install Android App -

देश में बीते 24 घंटे में 39361 कोरोना संक्रमित मामले

इधर देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.31 फीसदी हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.41 फीसदी है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.35 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। भारत में #COVID19 के 39,361 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,11,262 हुई। 416 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,967 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 35,968 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,79,106 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,11,189 है।