jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

मुख्यमंत्री करेंगे 106 करोड़ से अधिक की 1584 संरचनाओ का लोकार्पण

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 106 करोड 4 लाख रूपये लागत से बनाई गई 1584 सरंचनाओं का आज 11 अक्टूबर 2020 को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रातः 10.00 बजे लोकार्पण करेंगे। चौहान इस कार्यक्रम में कुछ जिलों के पंचायत प्रधानों से ग्रामों से सम्बंधित विभिन्न मसलो पर चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री रामखिलावन पटेल भी मौजूद रहेंगे।

- Install Android App -

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण अंचल में अंद्योसंरचना विकास के साथ रोजगार की उपलब्धता के उद्देश्य से यह निर्माण कार्य  कोरोना आपदा के दौरान प्रांरभ किये गये थे। 106 करोड 4 लाख रूपये लागत से बनाई गई इन 1584 सर्व-सुविधा युक्त संरचनाओं में 44 करोड 21 लाख लागत से 318 ग्राम पंचायत भवन 34 करोड 6 लाख की लागत से 262 सामुदायिक भवन शामिल है, तथा 27 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से 1004 सामुदायिक स्वच्छता परिसर शामिल है। हरदा जिले में 08 पंचायतो के पंचायत भवन एवं 02 सामुदायिक भवनो का भी लोकार्पण किया जावेगा। हरदा जिले में वर्चुअल कार्यक्रम में कृषि कल्याण एवं किसान विकास विभाग मंत्री कमल पटेल, विधायक संजय शाह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो समेत जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी एनआईसी भवन हरदा में उपस्थित रहेगें।