वृजभूषण दसोदी
मकड़ाई समाचार खरगोन । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खरगोन प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे इंदौर से दोपहर 3 बजे हेलीकाफ्टर के द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे खरगोन पुलिस लाइन स्थित हैलिपेड पर उनका आगमन होगा। यहीं पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान नवीन कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां 3:40 बजे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। तत्पश्चात यहीं पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 4:10 बजे बैठक करेंगे। बैठक पश्चात दोपहर 4:30 बजे संजय नगर में लक्ष्मी मुछाल के विवाह के आशिर्वाद समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात सांय 6 बजे हेलीपेड से इंदौर के लिए रवाना होंगे।