jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

मैच के दाैरान रोहित शर्मा के पैरों में जा गिरा उनका फैन

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। उन्होंने अपनी धुंआधार बैटिंग की बदाैलत सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनके फैन उन्हें कितना चाहते हैं इसकी झलक विजय हजारे ट्राॅफी के एक मैच के दाैरान देखने को मिली जब रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे।

नॉकआउट मैच में मुंबई की टीम बिहार का सामना कर रहा था। मैच में ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा खेल रहे थे। रोहित शर्मा जब 21 रन बनाकर खेल रहे थे, तब एक फैन मैदान पर पहुंच गया। वह पहले रोहित के पैरों में गिर गया और पैर छूने लगा। इसके बाद उसने रोहित को गले लगाने की भी कोशिश की। रोहित इससे थोड़ा असहज दिखे, बाद में उन्होंने इस प्रशंसक को उठाया औऱ समझाया।

- Install Android App -

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मैदान पर खेल रहे किसी खिलाड़ी के पास क्रिकेट फैन पहुंच गया हो। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान भी एक फैन भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास जाकर उनसे सेल्फी लेने की गुजारिश करने लगा था। वहीं सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है।

बता दें कि तुषार देशपांडे (5/23) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने रविवार को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की पारी को मुंबई ने 69 रनों पर ही समेट दिया। बिहार की पारी को समेटने में शम्स मुलानी (3/18) ने तुषार का साथ दिया। जवाब में अखिल हेरवाडकर (24) और रोहित शर्मा (नाबाद 33) ने मुंबई को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। मुंबई ने 12.3 ओवरों में ही 71 रन बनाकर जीत हासिल की। आदित्य तारे 6 रनों पर नाबाद रहे।