jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिन का बोनस

त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने बुधवार को 12 लाख 30 हजार रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने आज नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों 78 दिन का प्रोडिक्टिविटी लिन्क्ड बोनस (पीएलबी) के तौर पर बोनस देने का फैसला किया है।

- Install Android App -

प्रति कर्मचारी को 18000 रुपए 
अनुमान के मुताबिक इस बोनस से रेलवे के प्रति कर्मचारी को लगभग 18000 रुपए मिल सकते है। बता दें कि इस बोनस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के कर्मचारी शामिल नहीं होते हैं। पिछले 6 साल से रेलवे कर्मचारियों को इतना ही बोनस मिल रहा है। इससे अनुमान के मुताबिक इससे रेलवे पर 2,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।हर साल दशहरा से पहले 12.26 लाख रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाता है। इन कर्मचारियों में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कर्मचारी शामिल नहीं होते हैं।

80 दिन के बोनस की मांग 
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम रघुवाया ने कहा था, ”रेलवे ने पिछले साल की तुलना में 16,000 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए हैं। वहीं, करीब 1161 करोड़ टन की माल ढुलाई की है। इसलिए हमने 80 दिन के बोनस की मांग की थी। हालांकि, हम 78 दिन के बोनस पर सहमत हो गए हैं।”