jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

युवक ने फेसबुक पर नाबालिग छात्रा से की दोस्ती, घुमाने के बहाने ले गया होटल, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

एक युवक ने फेसबुक पर नाबालिग छात्रा से दोस्ती की। रविवार को धोखेबाज ने छात्रा को घुमाने के बहाने फुसलाकर एक होटल में बुलाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने डी फार्मा छात्र वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

छात्रा का आरोप है कि फेसबुक दोस्त लखनऊ निवासी वीरेंद्र सिंह रविवार को कानपुर आया और घुमाने के बहाने मेस्टन रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर रेप करने लगा। नशे की हालत में मैंने जैसे ही शोर मचाया अगल-बगल के रूम में ठहरे लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मदद की और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई।

एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित छात्र वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। आरोपित वीरेंद्र सिंह डी-फार्मा सेकेंड इयर का छात्र है। आरोपित के परिवार वालों को भी बुलाया गया है।