ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

युवक ने युवती को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। जौरा कस्बे में हनुमान मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 के करीब एक युवक ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका किशोरी व युवक की पहचान हो गई है। दोनों को गंभीर हालत में हस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जौरा का बाजार बंद हो गया है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक जौरा कस्बे के हनुमान चौराहा पर लोकेंद्र पटवा की बेटी सोनिया माला पिरोने का काम करती है। करीब 11.30  बजे पुराने जौरा निवासी 18 वर्षीय विजय पुत्र रघुवीर प्रजापति निवासी पुराना जौरा हनुमान चौराहा पर आया और सोनिया से कुछ कहा। इसी बीच दोनों के बीच में कुछ विवाद सा हुआ और विजय ने सोनिया को गोली मार दी। गोली लगने से सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनिया को गोली मारने के बाद विजय मौके से भागा। लेकिन बाजार संकरा होने की वजह से वह भाग नहीं सका और करीब 80 फुट दूर जाकर उसने स्वयं गोली मार ली। हालांकि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जौरा का बाजार बंद हाे गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।