jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित मतांतरण का मामला दर्ज

मकड़ाई समाचार रीवा। शहर के समान थाना में युवती बयान के आधार पर पुलिस ने एक मुस्लिम युवक पर दुष्कर्म एवं मतांतरण का मामला पंजीबद्ध कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। उक्त मामले की कायमी के साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी गई है । दूसरी तरफ युवती का मेडिकल कराकर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

क्या था मामला

मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि गुढ़ थाना अंतर्गत बदवार निवासी इबरार खान नामक युवक ने एक हिंदू परिवार की युवती को लेकर दमनदीप चला गया था, जबकि युवती के परिजनों ने युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट समान थाना में दर्ज कराई थी ।

- Install Android App -

दस्तयाब मुहिम के दौरान युवती को रीवा पुलिस द्वारा बरामद किया गया। जिस पर युवती के बयान के आधार पर इस बात की तस्दीक हो सकी की युवती को जबरन युवक द्वारा दमनदीप में बंधक बनाकर पहले हवस का शिकार बनाया गया बाद में विवाह करने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव युवक द्वारा डाला जा रहा था। पूरे मामले में युवती ने मतांतरण करने की बात स्वीकार करते रीवा में निकाह करने की बात कही थी। जिस पर युवक युवती को लेकर पहुंचा था । रीवा पहुंचने पर युवती ने न केवल विवाह से इंकार कर दिया बल्कि अपनी आपबीती पुलिस को सुना दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज

पूरे मामले में खास बात यह रही कि पहले तो पुलिस केवल गुमशुदा इंसान को बरामद कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देना चाहती थी लेकिन पुलिस कप्तान राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने दोबारा युवती का बयान दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत न केवल मामला दर्ज कर दिया है बल्कि आरोपी युवक की तलाश भी शुरू कर दी है पुलिस कप्तान राकेश कुमार सिंह ने नई दुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि उक्त युवक के विरुद्ध 2021 धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।