jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

यूपी में का बा…गीत पर नेहा राठौर को मिला नोटिस, पुलिस ने 3 दिन में मांगा जवाब

फेमस लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने बीते रोज एक वीडियो जारी किया था

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जिंदा जलकर मां-बेटी की मौत हो ग। इस घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों समेत कई लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस घटना पर फेमस लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने भी एक वीडियो जारी किया था और सरकार से पूछा था यूपी में का बा…अब उनके इस वीडियो पर यूपी पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

- Install Android App -

दरअलस, कानपुर देहात की घटना पर फेमस लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने बीते रोज एक वीडियो जारी किया था। वीडियो जारी कर नेहा सिंह ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को जमकर घेरा था। राठौर ने लोकगीत के माध्यम से कानपुर देहात कांड पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही कई सवाल पूछा था।

नेहा सिं राठौर ने अपने लोकगीत के माध्यम से भाजपा सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने गाना गया कि ”बाबा के दरबार बा, ढाहत घर-बार बा.. माई-बेटी के आग में झोंकत यूपी सरकार बा…का बा..यूपी में का बा…बाबा के डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर के हाथ में ले आइल रामराज बा..बुलडोजर से रंउदत दीक्षित के घरवा आज बा। अरे ऐही बुलडोजरवा के बाबा के नाज बा. का बा…यूपी में का बा…

हालांकि अब नेहा सिंह राठौरा को यूपी में का…’ बा गीत पर नोटिस मिला है। यूपी में का बा गीत पर नेहा राठौर को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस गीत को लेकर 7 बिंदुओं पर नोटिस मिला है। मामले में कानपुर पुलिस ने 3 दिन में जवाब मांगा है।