jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

घर से लापता राजू 5 साल बाद पाकिस्तान की जेल से लौटा अपने घर

मकड़ाई समाचार खंडवा |जिस बेटे को फिर से गले लगाने की उम्मीद छोड़ चुके स्वजनों के समक्ष पांच वर्ष बाद एकाएक बेटा सामने आ गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लगभग पांच वर्ष पूर्व मांधाता विधानसभा क्षेत्र इंधावड़ी का रहने वाला राजू पुत्र लक्ष्मण पीढरै मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर से चला गया था। परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली प्रयास जारी थे।

- Install Android App -

लेकिन परिजनों ने आस छोड़ दी थी इस बीच खबर आई राजू पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में है।राजू को वतन लाने के प्रयास शुरू हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पाटिल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राजू की जानकारी बताई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तत्काल प्रयास करते हुए विदेश मंत्रालय एवं विदेश मंत्री से संपर्क कर पाकिस्तान में पुलिस के कब्जे से राजू की रिहाई को लेकर प्रयास किए और वह प्रयास सफल भी हुए। मंगलवार को रात 1:30 महानगरी एक्सप्रेस से जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई टीम व भाई दिलीप के साथ राजू पिंडरे अपने जिले खंडवा स्टेशन पर उतरा।

स्टेशन पर राजू के माता-पिता और गांव के ग्रामीण जनों के साथ ही समाजसेवी व सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन, विधायक प्रतिनिधि एवं पुत्र दीपक पटेल, भाजपा के जिला महामंत्री सूरजभान सिंह, देवेंद्र सिंह वह गांव के लोगों ने राजू का माला पहनाकर एवं गले मिलकर स्वागत व अभिनंदन किया। पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी उपस्थित लोंगों ने स्टेशन पर लगा।