jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

यूपी समेत 4 राज्यों में जीत की होली मना रही BJP

UP Election Result Date 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि देश में भाजपा की लहर है। यूपी में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी पार्टी सरकार बचा ले जाएगी, ऐसा लग रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के संकेत हैं। कांग्रेस के लिए ये चुनाव बहुत बुरे साबित हो रहे हैं। पांचों राज्यों की कुल 690 सीटों पर मतगणना चल रही है और कांग्रेस कुल मिलाकर सिर्फ 70 सीटों पर आगे है। यूपी में उसकी सबसे ज्यादा हालत खराब है।

अब तक के नजीतों की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय जा सकते हैं। भाजपा के नेता अभी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जल्दबाजी में कोई बयान देने से बचा जा रहा है।

तमाम विरोध के बावजूद भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। खासतौर पर यूपी का नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव पर असर डालेगा।

अब तक के रुझानों के मुताबिक, यूपी में भाजपा सरकार बना रही है। वहीं उत्तराखंड में कांटे की टक्कर के बाद भाजपा आगे हो गई है।। गोवा में ऐसा ही ट्रेंड है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस से कांटे की टक्कर मिल रही है।

शुरू में 3 सीटिंग सीएम पीछे चल रहे थे। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी पीछे थे, लेकिन फिर आगे हो गए। और यही हाल गोवा में भाजपा के सीएम प्रमोद सावंत की सीट का है।

सारे सीएम हार रहे हैं, बस यूपी का सीएम जीत रहा है। योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। आखिलेश यादव भी जीत की ओर से है।

- Install Android App -

8.24 AM: अब तक के रुझानों के मुताबिक, यूपी में भाजपा आगे चल रही है। हालांकि बीच-बीच में सपा से टक्कर मिल रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। यही हाल गोवा का है।

शुरुआती रुझानों में यूपी, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा आगे चल रही है। वहीं पंजाब में उम्मीद के मुताबिक, आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं।

पहला रुझान उत्तराखंड से आया जहां भाजपा आगे चल रही है। यूपी में चार सीटों पर भाजपा आगे है। पंजाब में एख सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

पांचों राज्यों में मतगणना शुरू हो चुकी है। अभी मतपत्रों को गिना जा रहा है। पहला रुझान सामने आने में 30 मिनट लग सकते हैं।

एग्जिट पोल ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कनें

उत्तर प्रदेश में भी मतगणना के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षाबलों को भी लगाया गया है ताकि किसी तरह की बाधा न पहुंचे। एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत के अनुमान के बाद विपक्षी दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। खासतौर पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी मतगणना वाले दिन के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने काउंटिंग वाले दिन के लिए विशेष प्लान बनाया है। हर मतगणना स्थल पर दो-दो वकीलों की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी तरह का कानूनी मसला सामने आने पर निपटा जा सके। समाजवादी पार्टी अपनी एकतरफा जीत का दावा कर रही है, लेकिन सत्तारुढ़ भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप भी लगा रही है।

पंजाब में भी मतगणना की तैयारी पूरी

चुनाव आयोग ने पंजाब में भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना में लगे कर्मियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि मतों की गिनती का हर राउंड अपडेट भारतीय चुनाव आयोग को भेजना अनिवार्य होगा। बता दें, पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक साथ मतदान हुआ था। इस बार 73 फीसदी मतदान हुआ है, जो पिछली बार से कम है।